Jammu में भयानक आग का तांडव, धू-धूकर जले 3 वाहन

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Nov, 2026 08:58 PM

devastating fire in jammu 3 vehicles go up in flames

उन्होंने बताया कि एक गाड़ी में उनके चचेरे भाई के 50 हजार रुपये कैश रखे थे, जो शादी में जाने के लिए रखे गए थे, वह भी जलकर राख हो गए।

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू के मढ़ ब्लॉक के समेलपुर गांव में बीती रात भीषण आग लगने से दो कार और एक ट्रैक्टर जलकर राख हो गया। आग में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार समेलपुर निवासी सिकंदर कुमार, पुत्र बोधराज, जो शिक्षा विभाग में काम करते हैं, ने बताया कि रात करीब 1 बजे गांव वालों के शोर मचाने पर वे उठे तो देखा कि घर से करीब 50 मीटर दूर बने शेड में आग लगी हुई थी।

सिकंदर कुमार ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब आधे घंटे बाद पहुंची और आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर दोमाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। सिकंदर कुमार ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या किसी अन्य कारण से, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी में उनके चचेरे भाई के 50 हजार रुपये कैश रखे थे, जो शादी में जाने के लिए रखे गए थे, वह भी जलकर राख हो गए।

बुधवार सुबह दोमाना पुलिस स्टेशन से टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं, लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!