खून बना पानी, कश्मीर के इस इलाके में व्यक्ति का बेरहमी से क/त्ल
Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Sep, 2024 12:23 PM

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोपोर(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तारज़ू गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पहचान खजीर मोहम्मद मलिक (62) पुत्र मोहम्मद सुल्तान मलिक निवासी अस्तान मोहल्ला तारज़ू के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : ACB की सख्त कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति रखने के लिए इस Level के कर्मचारी पर लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार खजीर की उसके चचेरे भाई के साथ जमीनी विवाद को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। इसके बाद गुस्से में उसके चचेरे भाई ने उस पर हमला कर दिया। फिर उसे सोपोर के स्थानीय स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में ले जाया गया, जहां उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एक अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि उन्होंने कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफ.आई.आर. नंबर 89/2024 दर्ज कर ली है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

जम्मू-कश्मीर में Traffic Advisory जारी, रात का सफर टालने की सलाह

ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

J&K: कश्मीरी पंडितों ने सुरक्षित जगहों को लेकर किया प्रदर्शन, सरकार से की मांग

Jammu Kashmir में छिपे बैठे हैं 2 आतंकी, सुरक्षाबलों ने इलाका घेर शुरू किया सर्च ऑपरेशन

J&K: 1990 के विस्थापन का दर्द फिर आया सामने, कश्मीरी पंडितों ने Jammu में किया प्रदर्शन

J&K Top-6: जम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर Update, तो वहीं मारे गए आतंकी की हुई पहचान, पढ़ें...

कश्मीर की धरती पर गूंजे ‘जय श्री कृष्ण’ के जयकारे, जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा

जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज, BJP और नेशनल कॉन्फ्रेंस Statehood को लेकर आमने-सामने,...

OMG! जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में फैली सनसनी, पावर नहर में कूदे लड़का-लड़की

जम्मू-कश्मीर में यातायात को लेकर नई एडवाइजरी जारी, NH-44 पर दिन में सफर की सलाह