खेतों और जंगल में मिले मोर्टार शैल व ग्रेनेड, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 May, 2026 12:33 PM

mortar shell and grenade recovered from rajouri

जानकारी के अनुसार पहली घटना कोटरंका क्षेत्र में सामने आई, जहां जंगलात विभाग के गार्ड रूम के पास एक नाले के किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर स्पैशल ऑप्रेशन ग्रुप को सूचना दी गई।

राजौरी, आर.एस. पुरा(शिवम): जिला राजौरी में मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर पुराने जंग लगे विस्फोटक मिलने से सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हो गईं। कोटरंका क्षेत्र में एक पुराना मोर्टार शैल बरामद हुआ, जबकि दरहाल के थन्नामंग इलाके में खेत की जुताई के दौरान एक जंग लगा ग्रेनेड मिला। वहीं सुचेतगढ़ सैक्टर के सीमांत गांव नई बस्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक जंग लगा मोर्टार शैल मिलने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। तीनों स्थानों पर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने पहुंचकर विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर बड़ा हादसा टाल दिया।

PunjabKesari, Mortar Shell and Grenade recovered from Rajouri

जानकारी के अनुसार पहली घटना कोटरंका क्षेत्र में सामने आई, जहां जंगलात विभाग के गार्ड रूम के पास एक नाले के किनारे संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर स्पैशल ऑप्रेशन ग्रुप को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एस.ओ.जी. टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की, जिसमें वहां एक पुराना जंग लगा मोर्टार शेल बरामद हुआ। इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा टीमें भी मौके पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र की तलाशी ली गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बरामद मोर्टार शेल को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया है।

PunjabKesari, Mortar Shell and Grenade recovered from Rajouri

वहीं दूसरी घटना दरहाल थाना क्षेत्र के थन्नामंग के मीर मोहल्ला में हुई। यहां मुहम्मद कबीर पुत्र शम्स दीन खेत में जुताई कर रहे थे, तभी उन्हें जमीन के भीतर एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाकर देखने पर वह ग्रेनेड जैसी प्रतीत हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में बरामद वस्तु एक पुराना जंग लगा ग्रेनेड निकला, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

PunjabKesari, Mortar Shell and Grenade recovered from Rajouri

वहीं सुचेतगढ़ सैक्टर के सीमांत गांव नई बस्ती क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक जंग लगा मोर्टार शैल मिलने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सरवन सिंह पुत्र घनाचंद निवासी नई बस्ती सुचेतगढ़ के खेतों में संदिग्ध मोर्टार शेल पड़ा मिला। घटना की सूचना बी.एस.एफ. 165 बटालियन द्वारा थाना आर.एस.पुरा को दी गई, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते (बी.डी.एस.) को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजैंसियां मौके पर पहुंच गईं तथा इलाके को सुरक्षित कर लिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!