Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Aug, 2026 02:12 PM

गजे सिंह का शव मिलने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
खौड़ ( रोहित मिश्रा ) : चार दिन से लापता खौड़ क्षेत्र के दो युवकों की तलाश में जुटी NDRF, SDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तलाशी अभियान के दौरान गजे सिंह चिब का शव बरामद कर लिया गया है। गजे सिंह चिब और राकेश सिंह पिछले चार दिनों से लापता थे। गजे सिंह का शव मिलने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
दूसरे लापता युवक राकेश सिंह की तलाश अभी भी जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं। जवानों द्वारा हर संभावित क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।
चार दिनों से परिजन अपने दोनों युवकों के सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन गजे सिंह का शव मिलने से परिवार और क्षेत्रवासियों की चिंता और बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें राकेश सिंह की तलाश और उसके सुरक्षित मिलने पर टिकी हैं। प्रशासन और बचाव दल का तलाशी अभियान लगातार जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here