Kupwada में तेंदुए का कहर, 4 साल के बच्चे को बनाया शिकार
Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Dec, 2024 06:56 PM

स्थानीय लोगों द्वारा घटना पर गहरा रोष जताते हुए जंगली जानवरों की रिहायशी क्षेत्रों में घुसपैठ को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाने की मांग की है।
जम्मू/श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मावर क्षेत्र में तेंदुए के हमले में घायल चार वर्ष के एक बच्चे की मौत हो गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार मावर के वन क्षेत्र के निकट स्थित शिरहामा गांव में अपने घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बालक पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उसके परिजनों एवं पड़ोसियों द्वारा इलाज के लिए उसे तुरंत कलमाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पी.एच.सी.) ले जाया गया जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के मद्देनजर प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे हंदवाड़ा के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जी.एम.सी.) रैफर कर दिया। जी.एम.सी. पहुंचाए जाने के उपरांत डॉक्टरों ने जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद हसनैन पुत्र निसार अहमद निवासी शिरहामा मावर के रूप में हुई है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घटना पर गहरा रोष जताते हुए जंगली जानवरों की रिहायशी क्षेत्रों में घुसपैठ को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाने की मांग की है।
ये भी पढे़ंः Snowfall : बर्फ की चादर से सफेद हुई घाटी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें, तो वहीं Tourist के लिए जारी हुआ Alert
ये भी पढे़ंः नशे के सौदागरों पर Police का Action, भारी मात्रा में चरस के साथ 4 गिरफ्तार
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

शर्मसार: Jammu में 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला, भीड़ के हत्थे चढ़ा आरोपी, देखें...

सांसों में घुल रहा जहर, जिम्मेदार ही बने बेपरवाह... बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा...

जम्मू-कश्मीर में Cancer का कहर, पिछले 3 वर्षों में आए चौंकाने वाले आंकड़े, रिपोर्ट में खुलासा

5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा Wanted अपराधी

Jammu पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', 24 घंटे में 2 बड़ी कार्रवाइयां, 4 गिरफ्तार

जम्मू में रंग-बिरंगी कॉटन कैंडी का क्रेज: ‘बुढ़िया के बाल’ के दीवाने हुए बच्चे और बड़े, क्या आपने...

Digital Addiction का खतरा : बच्चों पढ़ाई और सेहत पर पड़ रहा असर, बढ़ी Parents की टेंशन

Poonch: गार्डन में खिले Tulip मनमोहक फूल, बनें आकर्षण का केंद्र

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर हादसों का हॉटस्पॉट बना यह चौक, एक और कार दुर्घटना

J&K में डेली वेजर्स को बड़ी राहत! विधानसभा में बोले CM उमर– ''इस साल...''