बारामूला में Landslide का कहर, घरों से बाहर निकाले लोग...दहशत का माहौल

Edited By Kamini, Updated: 31 Mar, 2026 04:22 PM

landslide wreaks havoc in baramulla

बारामूला में भूस्खलन से लोगों में डर और सहम का माहौल देखा गया।

बारामूला (रिजवान मीर): बारामूला में भूस्खलन से लोगों में डर और सहम का माहौल देखा गया। दरअसल, आज सुबह लगभग 4 बजे बारामूला के ओल्ड टाउन स्थित शाह हमदान कॉलोनी में भूस्खलन की घटना सामने आई, जिसमें कई रिहायशी मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, एहतियातन सभी लोगों को तुरंत अपने घरों से निकालकर नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

PunjabKesari

निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में बना सुरक्षात्मक बांध वर्ष 1976 में तैयार किया गया था, जिसके बाद से अब तक उसकी कोई मरम्मत या रखरखाव नहीं किया गया। उनका कहना है कि बांध की जर्जर हालत ही इस भूस्खलन का मुख्य कारण बनी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आर एंड बी (R&B) विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए बांध की मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

PunjabKesari

इस बीच, बारामूला से हाजीबल को जोड़ने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क, जिस पर भारी यातायात रहता है, को एहतियातन स्थानीय लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके चलते आम यात्रियों, मरीजों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने और प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू करने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!