Edited By VANSH Sharma, Updated: 21 Mar, 2026 05:15 PM

जम्मू के आमला इलाके के पास तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर पर चढ़ गई।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू के अम्फल्ला इलाके के पास तेज रफ्तार थार कार डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि थार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर पर लगा खंभा भी गिर गया। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची और हालात को संभालते हुए जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार थार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर हादसे का कारण क्या रहा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here