Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Mar, 2026 04:35 PM

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं
कठुआ (महाजन) : पार्लिवंड क्षेत्र में वार्ड नंबर 8 में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर की बिजली की सर्विस लाइन काटकर चोरी कर ली। स्थानीय महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय अचानक उनके घर की बिजली चली गई। उन्होंने इसे सामान्य बिजली कटौती समझा, लेकिन सुबह जब जांच की तो पाया कि चोर सर्विस लाइन काटकर ले गए हैं।
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया था, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशे की बढ़ती समस्या के कारण इस तरह की छोटी-मोटी चोरियां बढ़ रही हैं। उनका मानना है कि नशे की लत पूरी करने के लिए असामाजिक तत्व ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश शर्मा ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इलाके में पहले पुलिस चौकी स्थापित की गई थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिस चौकी को दोबारा खोला जाए और इलाके में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि चोरी और नशे पर लगाम लगाई जा सके।
स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here