Jammu Kashmir में कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम, पढ़ें Latest Weather Update

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Oct, 2026 01:40 PM

jammu kashmir weather update

मौसम विभाग के अनुसार, आज कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

श्रीनगर(मीर आफताब): पूरी घाटी में रात के तापमान में गिरावट के बीच, कश्मीर में शोपियां का न्यूनतम तापमान सबसे कम -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 6 नवंबर तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 अक्टूबर की शाम के आसपास, कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

30 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान कभी-कभी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस अवधि में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

विभाग ने किसानों को फसल की कटाई और अन्य कृषि कार्य जारी रखने की सलाह दी है।

कश्मीर में दर्ज किए गए न्यूनतम तापमानों में शोपियां सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान -0.5°C दर्ज किया गया। इसके बाद पहलगाम और पुलवामा का नंबर आता है, जहां तापमान 0.4°C रहा। श्रीनगर में 2.3°C, कुपवाड़ा में 2.2°C और काजीगुंड में 2.5°C तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान 1.4°C रहा।

जम्मू संभाग में, जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 14.6°C दर्ज किया गया, जबकि बनिहाल में 4.8°C, भद्रवाह में 4.3°C और राजौरी में 7.2°C तापमान रहा।

लद्दाख में, कारगिल का न्यूनतम तापमान 1.6°C और नुब्रा घाटी का तापमान 1.2°C दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!