Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Aug, 2025 01:27 PM

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जम्मू : गांधी नगर पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी के 10 दोपहिया वाहनों सहित 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार गत कुछ माह के दौरान गांधी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार व इसके आस-पास वाहन चोरी के मामलों में बढ़ौतरी पर पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। एस.पी. साऊथ और एस.डी.पी.ओ. साऊथ के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान खंगाले गए सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने 2 नामी चोरों को हिरासत में लिया है। जिनसे हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान आदर्श कुमार उर्फ अरुण पुत्र ओम प्रकाश निवासी चक्क अबआरा, बिश्नाह व संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र राम लाल निवासी पटू, तहसील विजयपुर जिला सांबा के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here