Jammu Kashmir में मौसम हुआ सुहावना, सुबह से हो रही झमाझम बारिश

Edited By Kamini, Updated: 22 Jul, 2025 12:12 PM

heavy rain in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।

बारामुला (रेजवान मीर) : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। कई दिनों तक झुलसाने वाली गर्मी और तीखी धूप के बाद, बारामुला के लोगों को आज सुबह बारिश से राहत की सांस मिली। अचानक हुई इस बारिश ने बढ़ते तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली।

PunjabKesari

जिले भर में मौसम के इस खुशनुमा बदलाव का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। खासकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो बारिश में नाचते-झूमते नजर आए। बारिश ने जहां एक ओर मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं दूसरी ओर किसानों के चेहरे भी खिल उठे, क्योंकि यह बारिश उनकी फसलों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में और भी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!