Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jun, 2026 12:27 PM

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।
अखनूर(रोहित मिश्रा): पुलिस पोस्ट जोड़ियां की पुलिस टीम ने अवैध शराब के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा अवैध शराब, लाहन सहित अन्य सामान बरामद किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गश्त के दौरान विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब तथा उसके निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों की बड़ी मात्रा भी बरामद की। आरोपी की पहचान चैन सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी पीरी त्राई, तहसील जौड़ियां, जिला जम्मू के रूप में हुई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा बरामद सामग्री को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। मामले का संज्ञान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया -
16 लीटर अवैध शराब
10 गैलन लाहन (फर्मेंटेड सॉल्यूशन)
6 किलोग्राम गुड़
एक भट्ठी
एक पतीली
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here