Jammu में BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का Congress पर हमला, Rahul Gandhi पर भी साधा निशाना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Nov, 2026 03:54 PM

bjp national vice president ram madhav in jammu

जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते समय भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने कहा कि पूरे देश भर में झूठा प्रचार चलाया जा रहा है।

जम्मू(तनवीर सिंह): भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव आज जम्मू में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते समय भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने कहा कि पूरे देश भर में झूठा प्रचार चलाया जा रहा है। यह प्रचार कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी द्वारा चलाया जा रहा है। उनके द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि चुनाव प्रणाली के साथ इलेक्शन कमीशन ने छेड़छाड़ किया है। उन्होंने आगे बताया कि इसी के चलते इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट भी दाखिल करवा दिया गया है।

राम माधव ने कहा कि राहुल गांधी पिछले कई महीनों से चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना हलफनामा और समर्थन में तथ्य एवं सबूत पेश किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़ने के बजाय देश में अस्थिरता पैदा करना और दूसरे तरीकों से सत्ता हासिल करना चाहती है।

उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस दौरान दावा किया कि कांग्रेस चुनाव के जरिए भाजपा को हराने में सक्षम नहीं होने के कारण दूसरे रास्ते तलाश रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मतदाता सूचियों में सुधार और अनियमितताओं को दूर करने का काम कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता बांग्लादेश की तरह भारत में भी सत्ता परिवर्तन की बात कर रहे हैं। मृत, स्थानांतरित हो चुके, दूसरे पते पर रहने वाले और जिनका पता नहीं चल रहा, ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का भी दावा किया और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस ऐसे लोगों को मतदान का अधिकार देना चाहती है?

इस दौरान राम माधव ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का जिक्र करते हुए चुनावी अनियमितताओं के आरोपों का उल्लेख किया। वहीं जम्मू-कश्मीर की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के भीतर जो कुछ भी हो रहा है, वह उनका अपना आंतरिक मामला है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!