Jammu Bus Stand पर 2 गाड़ियां छोड़कर फरार हुए चालक, पुलिस ने ली तलाशी तो उड़ गए होश

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Nov, 2026 05:26 PM

cattle smuggling foiled in jammu

जानकारी के अनुसार गाड़ियों में 6 गाय और दो बछड़े थे। बस स्टैंड पुलिस ने मौका संभालते हुए दोनों टाटा मोबाइल को अपने कब्जे में लिया...

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में पुलिस ने बस स्टैंड पर एक नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही थी 2 टाटा मोबाइल को रोका। जानकारी के अनुसार गाड़ियों को जम्मू के बी रोड पर नाके के दौरान रोका गया। जैसे ही पुलिस ने उन दोनों टाटा मोबाइल को रोका तो दोनों ड्राइवर मौके से फरार हो गए। चालकों के मौके पर से भागने के बाद जब टाटा मोबाइल की जांच की गई तो गौ तस्करी का मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार गाड़ियों में 6 गाय और दो बछड़े थे। बस स्टैंड पुलिस ने मौका संभालते हुए दोनों टाटा मोबाइल को अपने कब्जे में लिया और तुरंत बस स्टैंड पुलिस स्टेशन ले आए। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस नंबर प्लेट से इन टाटा मोबाइल के मालिकों की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने तुरंत जम्मू नगर निगम को भी संपर्क किया और जम्मू नगर निगम की टीम आकर इन 6 गायों और दो बछड़े को अपनी गौशाला में ले गई। इस तरह जम्मू-कश्मीर की जम्मू बस स्टैंड की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। वहीं पुलिस ने 6 गायों और दो बच्चों की जान बचाई और गौ तस्करी को नाकाम कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!