Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Feb, 2026 12:37 PM

आगे की कार्रवाई के लिए डी.एस.बी. की टीम ने आरोपी को जानीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
जम्मू (निश्चय) : हिन्दुओं के पवित्र पर्व महा शिव रात्रि के चलते जहां रविवार को शराब की दुकानें बंद (ड्राई-डे) की गई थीं। वहीं कुछ लोग इस मौके पर शराब की कालाबाजारी कर रहे थे। पुख्ता सूचना के आधार पर जम्मू पुलिस की जिला स्पैशल ब्रांच (डी.एस.बी.) की टीम ने जानीपुर, पलोड़ा में स्थित एक करियाना स्टोर में छापामारी कर शराब की 13 बोतलें और 50 क्वाटर बरामद किए है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी पलोड़ा के रूप में की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए डी.एस.बी. की टीम ने आरोपी को जानीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here