जम्मू में चौंकाने वाला मामला: प्रशासन की लापरवाही ने दांव पर लगाया 25 बच्चों का भविष्य

Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Mar, 2026 04:25 PM

jammu administrative negligence puts the future of 25 children at stake

जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू के चन्नी स्थित सरकारी हाई स्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू के चन्नी स्थित सरकारी हाई स्कूल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में लगभग 500 से 600 बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन की गलती के कारण 25 से 30 बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा गया है।

मामला यह है कि स्कूल ने उन बच्चों को भी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) दे दिया, जो नौवीं कक्षा से दसवीं कक्षा में दाखिला लेने वाले थे। जबकि टीसी केवल उन छात्रों को ही दिया जाना था जिन्होंने आठवीं कक्षा पास कर किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना था।

इस गलती के कारण, जिन बच्चों ने स्कूल की नौवीं कक्षा पास की थी, उन्हें भी टीसी दे दिया गया। जब इन बच्चों ने अपनी शिकायत मुख्य शिक्षा अधिकारी तक पहुंचाई, तो अधिकारियों ने आदेश की प्रति दिखाते हुए कहा कि केवल आठवीं पास छात्रों को ही टीसी देने का निर्देश था।

बच्चों और उनके अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी समस्या पंजाब केसरी तक पहुंचाई। अब शिक्षा विभाग भी इस मामले में सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है और बच्चों के दाखिले सुरक्षित करने के लिए तुरंत कार्रवाई कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!