Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Aug, 2026 02:23 PM

बस यूनियन की प्रमुख मांगों में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे टेंपो ट्रैवलर्स, छोटी गाड़ियों और अन्य यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाना शामिल है।
राजौरी ( शिवम ) : विभिन्न मांगों को लेकर बस यूनियन राजौरी ने सोमवार को पूर्ण रूप से एक दिवसीय चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन के इस आंदोलन को टेंपो ट्रैवलर्स एसोसिएशन राजौरी का भी समर्थन मिला। चक्का जाम के चलते बसों और टेंपो ट्रैवलर्स के पहिए थमे रहे, जिससे यात्रियों को दिनभर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बस यूनियन की प्रमुख मांगों में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे टेंपो ट्रैवलर्स, छोटी गाड़ियों और अन्य यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाना शामिल है। यूनियन ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। यूनियन ने प्रशासन को यह भी चेतावनी की है कि यदि जल्द ही उनकी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here