भूस्खलन के बाद फिर बंद हुआ National Highway, प्रशासन ने लगाई भारी मशीनरी

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Aug, 2026 08:09 PM

national highway closed again following landslide

मलबा हटाने और सड़क की मुरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि राजमार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित बनाकर यातायात के लिए खोला जा सके।

रामबन ( बिलाल बानी ) :  जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों को प्रभावित किया है, अगर उधमपुर की बात करें तो जिले के देवल क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा आने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मौके पर कर्मचारियों और भारी मशीनरी को तैनात कर दिया है। मलबा हटाने और सड़क की मुरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि राजमार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित बनाकर यातायात के लिए खोला जा सके।

वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जब तक संबंधित अधिकारी राजमार्ग को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दोबारा खोलने की आधिकारिक सूचना जारी नहीं करते, तब तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचे रहें, साथ ही यात्रा से पहले ट्रैफिक और मौसम की ताज़ा जानकारी जरूर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!