बुड्ढा अमरनाथ यात्रा 2026 का आगाज, LG Sinha ने पहला जत्था किया रवाना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Aug, 2026 10:46 AM

shri budha amarnath yatra 2026

इस अवसर पर प्रशासन, सुरक्षाबलों एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जम्मू(दिनेश ठाकुर/संजीव दुबे): श्री बूढ़ा अमरनाथ जी की वार्षिक पवित्र यात्रा-2026 का सोमवार को शुभारंभ हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari, shri-budha-amarnath-yatra-2026

उपराज्यपाल ने कहा कि बाबा बूढ़ा अमरनाथ की पवित्र यात्रा एक गहन आध्यात्मिक अनुभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह तीर्थयात्रा प्रत्येक श्रद्धालु के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ जीवन के गहरे सत्यों को समझने का अवसर प्रदान करती है।

LG ने यात्रा और बूढ़ा अमरनाथ जी मेले के सुचारु आयोजन के लिए बाबा अमरनाथ एवं बूढ़ा अमरनाथ यात्री न्यास, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, स्थानीय प्रशासन, लंगर संगठनों और नागरिक समाज के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

PunjabKesari, shri-budha-amarnath-yatra-2026

यात्रा के शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में साधु-संत, धार्मिक नेता, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, सुरक्षा बलों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और उत्साहित श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, आवास, भोजन, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!