Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Aug, 2026 08:45 PM

यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा साम्बा (SMBX) स्टेशन पर 2 महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
जम्मू ( तनवीर ) : यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल द्वारा साम्बा (SMBX) स्टेशन पर 2 महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
*नए ठहराव का विवरण निम्नानुसार है।
1. ट्रेन संख्या 14662 जम्मू तवी - बाड़मेर एक्सप्रेस सांबा स्टेशन पर रात्रि 22:54 बजे पहुंचेगी और 22:56 बजे प्रस्थान करेगी।
2. ट्रेन संख्या 11078 जम्मू तवी - पुणे एक्सप्रेस सांबा स्टेशन पर रात्रि 00:05 बजे पहुंचेगी और 00:07 बजे प्रस्थान करेगी।
उपरोक्त दोनों ट्रेनों का साम्बा स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट का होगा। यह नया ठहराव 19 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा, "सांबा क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह ठहराव प्रदान किया गया है। इससे सांबा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी। जम्मू मंडल यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है।"
इससे पूर्व की सुविधाएं
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जम्मू मंडल द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2026 से 6 अन्य ट्रेनों - 20434, 16787, 14803, 14804, 16317 एवं 16031 का ठहराव भी साम्बा रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत किया गया था।
इसी क्रम में ट्रेन संख्या 19223/19224 का ठहराव भी अक्टूबर 2026 से साम्बा रेलवे स्टेशन पर प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेनों के समय एवं ठहराव संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए NTES ऐप, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा स्टेशन पर लगे सूचना पट्ट का अवलोकन करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here