Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Aug, 2026 10:38 AM

तेंदुए के घर के आंगन में पहुंचने की घटना से परिवार के सदस्य काफी भयभीत हैं।
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के कनीलबाग नई बस्ती इलाके में तेंदुए की लगातार आवाजाही से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार देर रात एक तेंदुआ CCTV कैमरे में एक रिहायशी मकान के आंगन में कुछ देर तक बैठा हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद वह वहां से चला गया।
तेंदुए के घर के आंगन में पहुंचने की घटना से परिवार के सदस्य काफी भयभीत हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह तेंदुआ पिछले कई दिनों से रात के समय इलाके में घूम रहा है और कई आवारा कुत्तों का शिकार करने के बाद वापस चला जाता है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग द्वारा इलाके में पांच पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण स्थानीय लोग डर के साये में हैं और मांग कर रहे हैं कि वन्यजीव विभाग जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर इलाके के लोगों को राहत प्रदान करे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन्यजीव विभाग से अपील की है कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here