J&K: 2 महीने से लापता महिला इस हाल में बरामद, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Jan, 2026 03:16 PM

j k woman missing for two months found in this condition

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

बारामुला (  रेजवान मीर ) :  उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के क्रीरी इलाके में शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया गया, जो बीते करीब दो महीनों से लापता थी। पुलिस अधिकारी ने मृतका की पहचान अतीका बेगम, निवासी क्रीरी के रूप में की है, जो 05 नवंबर 2025 से अपने घर से लापता थी। इस संबंध में परिजनों द्वारा उसी दिन पुलिस थाना क्रीरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

उन्होंने आगे बताया कि शव को चिकित्सकीय एवं कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं से शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!