J&K: चोरों का कारनामा, खौफनाक वारदात से सहमे लोग, जांच में जुटी Police

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Jun, 2025 05:38 PM

j k thieves  act people scared by the horrific incident

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

बिश्नाह ( मुकेश ) : जम्मू-कश्मीर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जगह-जगह लगे कैमरों के बावजूद भी चोर बेधड़क ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर 10 से सामने आया है जहां बीती रात एक गाड़ी को चुरा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना स्थानीय निवासी दविंदर कुमार पुत्र स्वर्गीय चुनी लाल के साथ घटी जिसमें चोर उसकी ALTO कार (नंबर JK02V 0786) को अज्ञात चुरा ले गए हैं।

दविंदर कुमार ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अपनी गाड़ी उसी जगह पर खड़ा करते आ रहे हैं, लेकिन पहली बार इस तरह की घटना हुई है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः  J&K: विमान यात्रियों में गजब का जुनून ! Pilot के घोषणा करते ही Photo लेने की मचने लगी होड़

चोरी की सूचना मिलते ही दविंदर कुमार ने तुरंत बिश्नाह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!