J&K: विधानसभा में सज्जाद लोन और सकीना इत्तू आमने-सामने, डेली वेजेस मुद्दे पर गरमाई बहस

Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Feb, 2026 03:19 PM

j k sajad lone and sakina itoo face off in the assembly

जम्मू में चल रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दौरान आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सज्जाद लोन और सकीना इत्तू के बीच डेली वेज कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू में चल रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दौरान आज उस समय माहौल गरमा गया, जब सज्जाद लोन और सकीना इत्तू के बीच डेली वेज कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो गई।

सज्जाद लोन ने अपनी तकरीर में कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की “टोन” अलग थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी “टोन” बदल गई है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एक तय तारीख बताएं कि डेली वेज कर्मचारियों को आखिर कब नियमित (पक्का) किया जाएगा।

इस पर सकीना इत्तू ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में, जब सज्जाद लोन सरकार में मंत्री थे, तब उन्होंने आंगनवाड़ी महिलाओं को नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस फैसले को लेकर उनसे फोन पर बात की गई, तो उन्होंने कहा था कि उन पर सहयोगियों का दबाव था।

सकीना इत्तू ने आगे कहा कि जब डेली वेज कर्मचारी उनसे मिलने गए थे, तो उन्होंने मिलने से भी इनकार कर दिया था, जबकि आज विधानसभा में बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। विधानसभा में दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोंकझोंक के दौरान कुछ समय के लिए माहौल काफी गर्म रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!