J&K : धूल भरी आंधी के साथ बारिश !  इस तारीख से होगी Monsoon की शुरुआत

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Jun, 2025 02:58 PM

j k rain with dust storm monsoon will start from this date

जम्मू कश्मीर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू  : जम्मू में निरंतर तापमान में बढ़ौतरी से हर कोई बेहाल है। शनिवार दोपहर को जम्मू का अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। तेज धूप व गर्म लू के थपेड़ों से जम्मूवासी काफी पेरशान रहे। ऐसे में अधिकतर जम्मूवासियों को गर्मी के कहर से बचने के लिए रणबीर नहर में नहाते देखा गया।

जम्मू में तेज धूप और लू के प्रकोप से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। आसमान से बरस रही आग से दोपहर को शहर की सड़कें और चौराहे सुनसान हो रहे हैं। लोगों को लू की मार का सामना करना पड़ रहा है।

आने वाले दिनों का हाल

 मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक जम्मू कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ समय के लिए धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसे लेकर विभाग द्वारा जम्मू कश्मीर में यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में 20 जून तक प्री मानसून दस्तक दे सकती है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!