Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Feb, 2026 11:14 AM

आज नेशनल कॉन्फ्रेस की सरकार जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेगी।
जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है जिसका आज 5वां दिन हैं। आज मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर का बजट पेश कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर का बजट पेश किया था, आज वह अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि धारा 370 हटने के बाद आज सदन में दूसरा बजट पेश किया जा रहा है।
बजट में इस बार सरकार का फोकस युवाओं को रोजगार के अवसर देने, पर्यटन ढांचे को मजबूत करने, बिजली और ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ कृषि और बागवानी क्षेत्र को नई तकनीक और सहायता प्रदान करने पर रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here