Jammu में हरियाणा नंबर की गाड़ी पर पुलिस का शिकंजा... नकली नोटों के साथ कुख्यात काबू, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Feb, 2026 02:33 PM

police crack down on a haryana registered vehicle in jammu

पुलिस चौकी नरवाल और पुलिस चौकी बठिंडी की टीम ने बठिंडी क्षेत्र की कारगिल कॉलोनी के पास विशेष नाका लगाया।

जम्मू (रितेश) :   जम्मू के बाहु फोर्ट थाना पुलिस ने 2 करोड़ 15 लाख रुपए के नकली भारतीय नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही 5 लाख रुपए की नकदी और 3 चैक बुक भी जब्त की गई हैं। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध गतिविधियों के लिए नकली भारतीय मुद्रा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर बाहु फोर्ट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष पुलिस दल का गठन किया।

पुलिस चौकी नरवाल और पुलिस चौकी बठिंडी की टीम ने बठिंडी क्षेत्र की कारगिल कॉलोनी के पास विशेष नाका लगाया। नाके के दौरान हरियाणा नंबर की एक गाड़ी को रोका गया, जिसमें सवार 5 संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 5 लाख रुपए की नकदी, 3 चैक बुक और लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपए के नकली भारतीय नोट बरामद हुए।

इस संबंध में बाहु फोर्ट थाना में मामला दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजीर अहमद पुत्र मोहम्मद जब्बार निवासी श्रीनगर, रियाज अहमद पुत्र अब्दुल गनी निवासी पुलवामा, मोहम्मद नईमुल्लाह पुत्र मोहम्मद जहीर-उल-हक निवासी द्वारका, दिल्ली, मंजूर अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद, निवासी श्रीनगर और बासित पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी शोपियां के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नजीर अहमद पहले भी दिल्ली के एक उग्रवाद से जुड़े मामले में 6 वर्ष तक तिहाड़ जेल में रह चुका है, जहां उसकी मुलाकात अन्य आरोपी मोहम्मद नईमुल्लाह से हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!