J&K: पाकिस्तानी हमलों के बीच सीमा पर बड़ी हलचल, BSF ने 7 आतंकियों को किया ढेर

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 May, 2025 01:09 PM

j k big commotion on the border amid pakistani attacks bsf killed 7

पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जम्मू: जम्मू फ्रंटियर के सांबा सेक्टर में 8 और 9 मई 2025 की रात को आतंकवादियों के एक बड़े समूह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की है। यह घुसपैठ उस समय हुई जब सभी लोग सो रहे थे, लेकिन BSF की निगरानी टीम ने समय रहते इस गतिविधि को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ेंः  Indo-Pak War: रेलवे ने सुरक्षा के लिए चलाई 3 स्पैशल Trains, पढे़ं  Route व Schedule की जानकारी

आतंकियों को पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से ढांढर पोस्ट से गोलीबारी का समर्थन मिल रहा था, ताकि वे भारत में दाखिल हो सकें। लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया।

बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 7 आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही पाकिस्तान की ढांढर पोस्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कोई भी भारतीय जवान हताहत नहीं हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!