अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास साइकिल चला रहा इटली का पर्यटक हिरासत में

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Nov, 2024 02:02 PM

italian tourist cycling near international border detained

यह नागरिक साइकिल पर अकेले यात्रा कर रहा था। 41 वर्षीय पर्यटक की पहचान इटली के ट्यूरिनो निवासी सियाका मार्को के रूप में हुई है।

हीरानगर (लोकेश) : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सैक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस ने एक इटली के नागरिक को हिरासत में लिया। यह नागरिक साइकिल पर अकेले यात्रा कर रहा था। 41 वर्षीय पर्यटक की पहचान इटली के ट्यूरिनो निवासी सियाका मार्को के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ेंः  J&K: बर्फबारी के चलते बंद किया गया यह Road,  3 से 4 इंच तक जमी है बर्फ की चादर

सूत्रों के अनुसार मार्को ने 10 अक्तूबर को पंजाब के वाघा बॉर्डर के माध्यम से भारत में प्रवेश किया था। वह हीरानगर सैक्टर के मढ़ीन क्षेत्र के बनियारी-चकड़ा मार्ग पर साइकिल चलाते हुए पाया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटा संवेदनशील इलाका है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उन्हें रोका और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सियाका मार्को ने बताया कि उन्होंने भारत में प्रवेश से पहले पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान की यात्रा की थी। भारत में प्रवेश के बाद उन्होंने जम्मू की ओर रुख किया और सीमावर्ती इलाकों में साइकिल यात्रा शुरू की।

ये भी पढ़ेंः J&K Weather Update: Srinagar में ताजा बर्फबारी, Tourists के लिए एडवाइजरी हुई जारी

मार्को ने बताया कि वह गूगल मैप के जरिए यात्रा कर रहे थे, क्योंकि नैशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम होने के कारण उन्होंने वैकल्पिक मार्ग चुना था। चौकी प्रभारी मढ़ीन रवींद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि मार्को एक साइकिलिस्ट हैं, जो अब तक 15 से 16 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उनकी यात्रा में हाल ही में पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान शामिल थे। उन्होंने बताया कि मार्को के पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जब कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई और दस्तावेज सही पाए गए, तब उन्हें छोड़ दिया गया।

मार्को ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर से होकर पूरे भारत की यात्रा करना चाहते हैं। उनकी यह यात्रा पूरी तरह से व्यक्तिगत और साइकिल पर आधारित है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

73/0

7.3

Lucknow Super Giants

180/5

20.0

Rajasthan Royals need 108 runs to win from 12.3 overs

RR 10.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!