भारत-पाक सीमा के पास सनसनीखेज मामला, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Feb, 2026 04:45 PM

sensational incident near indo pak border

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नौशहरा (रमेश): भारत-पाक नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित गांव में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नौशहरा क्षेत्र के शेर मकड़ी गांव निवासी अमन कुमार (20) पुत्र बोधराज ने अपने घर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि यह इलाका भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नजदीक पड़ता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!