Jammu Kashmir में छुट्टियों का ऐलान, जानें कब तक आदेश रहेंगे लागू

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Jun, 2025 11:32 AM

holidays announced in jammu kashmir

यह अवकाश 23 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक रहेगा।

जम्मू : जम्मू यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षण विभागों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर ब्रेक) की घोषणा कर दी गई है। डीन एकेडमिक अफेयर्स कार्यालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, यह अवकाश 23 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक रहेगा।

ये भी पढ़ेंः   बंद हो जाएगा 500 रुपए का नोट ! सरकार ने बताया सच

सर्कुलर में साफ तौर पर बताया गया है कि इस दौरान यूनिवर्सिटी के सभी टीचिंग डिपार्टमेंट्स बंद रहेंगे। यह आदेश विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक अफेयर्स द्वारा जारी किया गया है और संबंधित सभी विभागों, ऑफिस कैम्पस, छात्रावासों, सुरक्षा विभाग और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है।

छात्रों और शिक्षकों को अब लगभग 40 दिनों की छुट्टियों का लाभ मिलेगा, जिससे वे गर्मी के मौसम में आराम कर सकें या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकें। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को इस आदेश की जानकारी दे दी है।

किसी भी जरूरी सूचना के लिए छात्र कृपया यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!