बंद हो जाएगा 500 रुपए का नोट ! सरकार ने बताया सच

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Jun, 2025 06:23 PM

500 rupee note will be discontinued government told the truth

20, 50, 100 और 200 रुपए के नोटों की तुलना में 500 रुपए का नोट बहुत ज्यादा चल रहा है।

जम्मू डेस्क :  भारत में चलने वाले 500 के नोट को लेकर अहम खबर सामने आई है । ऐसा दावा किया जा रहा है कि 500 का नोट जल्द ही बंद हो सकता है। भारत में जितने भी नोट चलन में हैं, उनमें से 41% सिर्फ 500 रुपए के नोट हैं और लोग ज्यादातर लेन-देन 500 के नोट से कर रहे हैं। सरकार चाहती है कि लोग छोटे नोटों का ज्यादा इस्तेमाल करें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में कहा है  कि सरकार छोटे नोटों व डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है, लेकिन लोगों द्वारा आमतौर पर 500 के नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है।  20, 50, 100 और 200 रुपए के नोटों की तुलना में 500 रुपए का नोट बहुत ज्यादा चल रहा है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सभी को चिंता में डाल दिया है । इस में कहा गया है कि सरकार अगले साल मार्च में 500 के नोट को बंद कर देगी। 

 सरकार ने क्या कहा?

सरकार ने साफ किया है कि यह खबर झूठी है। 500 रुपए का नोट बंद करने का कोई प्लान नहीं है। ना ही सरकार और ना ही आरबीआई ने ऐसी कोई घोषणा की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!