श्रीनगर में हाई-लेवल मीटिंग, LG सिन्हा ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Mar, 2026 04:46 PM

high level meeting in srinagar lg sinha gave instructions to the officials

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने हालिया घटनाओं के बाद प्रदेश के मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए श्रीनगर के लोक भवन में एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की।

श्रीनगर (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने हालिया घटनाओं के बाद प्रदेश के मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए श्रीनगर के लोक भवन में एक हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की। यह बैठक अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के मद्देनज़र बुलाई गई थी।

एलजी कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रतीक शर्मा, जीओसी-इन-सी, नॉर्दर्न कमांड; नलिन प्रभात, डीजीपी, जम्मू-कश्मीर; प्रशांत श्रीवास्तव, जीओसी, 15 कोर; और बलबीर सिंह, एमजीजीएस, नॉर्दर्न कमांड शामिल हुए।

मीटिंग में मौजूदा स्थिति का आकलन किया गया और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!