J&K के इस इलाके में हुई झमाझम बारिश.... आपके शहर में कब बरसेंगे बादल ?, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Jun, 2025 06:33 PM

heavy rain occurred in this area of j k

बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत दिलाई

राजौरी ( अमित शर्मा ) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को बारिश हुई है।  बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए थे। अब इस बारिश ने लोगों को राहत दी है।

गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पंखे और कूलर भी गर्म हवाओं के सामने बेअसर साबित हो रहे थे। ऐसे में शनिवार की सुबह से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।

PunjabKesari

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Top- 6 : J&K में High Alert तो वहीं इस तारीख से होगी Monsoon की शुरुआत, पढ़ें

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने माहौल को सुहावना बना दिया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। स्थानीय लोग इस अचानक बदले मौसम का आनंद ले रहे हैं और खुले में घूमने फिरने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में और बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से और राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक जम्मू कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ समय के लिए धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसे लेकर विभाग द्वारा जम्मू कश्मीर में यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में 20 जून तक प्री मानसून दस्तक दे सकती है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!