POCSO केस में गिरफ्तारी के बाद सरकारी टीचर पर गिरी गाज, विभाग ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 21 Aug, 2026 10:35 PM

government teacher faces severe consequences following arrest in pocso case

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक खालिद हुसैन शेख को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज एक गंभीर मामले में गिरफ्तारी के बाद की गई है। शिक्षक पर बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) और भारतीय...

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक खालिद हुसैन शेख को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज एक गंभीर मामले में गिरफ्तारी के बाद की गई है। शिक्षक पर बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामले में पुलिस द्वारा शिक्षक को गिरफ्तार किए जाने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया। विभाग की ओर से शिक्षक के निलंबन का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार सख्ती बरतने पर जोर दिया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!