महिला दिवस पर सरकार का महिलाओं को 'झटका'! घरेलू  और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ौतरी, पढे़ं...

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Mar, 2026 05:13 PM

government s shock to women on women s day

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।

जम्मू ( तनवीर ) :  देश में महंगाई की मार के बीच आज से गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹115 महंगा हो गया है।

कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। जम्मू में कई महिलाओं ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर सरकार की ओर से यह महंगाई किसी “तोहफे” से कम नहीं है, क्योंकि इससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा।

जम्मू के लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान और इज़रायल के बीच चल रहे तनाव का भी इसका असर पड़ सकता है। उनका मानना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे देश में महंगाई और बढ़ने की आशंका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!