Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Apr, 2026 08:56 PM

कल राजौरी में चलाए जा रहे "नशा मुक्त अभियान पदयात्रा" कार्यक्रम के दौरान वाहनों की भारी आवाजाही की उम्मीद है,
राजौरी (शिवम) : कल राजौरी में चलाए जा रहे "नशा मुक्त अभियान पदयात्रा" कार्यक्रम के दौरान वाहनों की भारी आवाजाही की उम्मीद है, जिससे मार्ग पर जाम लग सकता है। किसी भी जोखिम से बचने के लिए राजौरी प्रशासन द्वारा ट्रेफिक की एडवायजरी जारी की गई है। आम जनता से अनुरोध किया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
बता दें कि SSP ट्रैफिक जम्मू ग्रामीण फारूक कैसर ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि कल राजौरी में उपराज्यपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मद्देनजर राजौरी शहर में विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि शनिवार को राजौरी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here