Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Nov, 2026 02:00 PM

वहीं इस संदर्भ में जब जल शक्ति विभाग के संबंधित जूनियर इंजीनियर से बात की गई तूने में बताया कि पानी की सप्लाई वहां पर क्यों प्रभावित है वह आज ही इसकी रिपोर्ट वहां के स्थानीय कर्मचारियों से लेंगे और प्रयास करेंगे की वहां के लोगों को नियमित रूप से...
नौशहरा (रमेश): नौशहरा सब डिवीजन के रानी बडेतर गांव में पीने के पानी की सप्लाई चरमराने से वहां के स्थानीय लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
नौशहरा सब-डिवीजन के रानी बडेतर गांव में पीने के पानी की सप्लाई महीने में एक या दो बार ही जल शक्ति विभाग की ओर से वहां के स्थानीय लोगों को दी जा रही है। जिस कारण लोगों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेयजल उपलब्ध करवाने वाले टैंक में पानी होने के बावजूद भी जल शक्ति विभाग के कर्मचारी समय पर पानी नहीं दे रहे हैं लोगों के अनुसार सर्दी हो या गर्मी उन्हें पीने के पानी के लिए तरसना ही पड़ता है। मगर जल शक्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने राज्य सरकार के जल शक्ति मंत्री और जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि उनके गांव में पीने के साफ पानी की सप्लाई नियमित रूप से दी जाए ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
वहीं इस संदर्भ में जब जल शक्ति विभाग के संबंधित जूनियर इंजीनियर से बात की गई तूने में बताया कि पानी की सप्लाई वहां पर क्यों प्रभावित है वह आज ही इसकी रिपोर्ट वहां के स्थानीय कर्मचारियों से लेंगे और प्रयास करेंगे की वहां के लोगों को नियमित रूप से पानी की सप्लाई प्राप्त हो सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here