Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Apr, 2026 03:17 PM

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर विधानसभा में चर्चा चल रही है। इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल हैडलाइन बनाने और खबरों में रहने के लिए ऐसे बिल लाते हैं।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर विधानसभा में चर्चा चल रही है। इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल हैडलाइन बनाने और खबरों में रहने के लिए ऐसे बिल लाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी की वाकई जरूरत है। सुरिंदर चौधरी ने कहा, “जिसको पीनी होगी, वह चोरी करके भी पिएगा और जिसको नहीं पीनी होगी, उसके सामने रख देने पर भी वह नहीं पिएगा।” उन्होंने कहा कि शराब तो राजा महाराजाओं के समय से चली आ रही है जिसे लोग अलग-अलग अंदाज में पीना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल हैडलाइन आने और खबरों में रहने के लिए ऐसे बिल लाते हैं गवर्नमेंट से जवाब मांगने पर उपमुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “जैसा पहलवान आगे से आएगा, वैसा ही पहलवान हम भी अपनी तरफ से मैदान में उतरेंगे। अभी ही इस पर बात क्यों करें?”
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here