Jammu: तीखे मोड़ पर मौत का खेल! तेज टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, मची अफरा-तफरी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 18 Mar, 2026 03:54 PM

jammu car reduced to wreckage in violent collision chaos ensues

जम्मू के आर.एस. पुरा सड़क मार्ग पर गेगियां गांव के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तीखे मोड़ पर ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

आर.एस. पुरा (मुकेश): जम्मू के आर.एस. पुरा सड़क मार्ग पर गेगियां गांव के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तीखे मोड़ पर ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए आर.एस. पुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क पर मौजूद तेज मोड़ के कारण ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार ऑटो चालक की तलाश जारी है। इलाके में इस तरह के खतरनाक मोड़ों पर सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!