Jammu: रेलवे की सख्ती का दिखा असर, अक्टूबर में 10,708 मामले पकड़े, लाखों का राजस्व अर्जित

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Nov, 2026 08:30 PM

jammu railway s strict measures yield results

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले तत्वों के खिलाफ एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

जम्मू ( तनवीर ) :  उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले तत्वों के खिलाफ एक व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक Uchit Singhal के कुशल नेतृत्व और  दिशानिर्देशों के तहत, अक्टूबर 2026 के पूरे महीने चले इस विशेष अभियान में जम्मू मंडल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए, रेलवे राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की है।

जम्मू मंडल के मुख्य रेलवे स्टेशनों जैसे जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, शहीद कैप्टन तुषार महाजन और पठानकोट कैंट सहित मंडल से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सघन और औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस एक महीने की अवधि में बिना टिकट यात्रा करने वाले तथा अनियमित टिकट धारकों के कुल 10,708 मामलों को पकड़ा गया। इन सभी मामलों से जुर्माने और किराए के रूप में रेलवे को लगभग ₹78,07,620/- (अठहत्तर लाख सात हजार छह सौ बीस रुपये) की आय प्राप्त हुई है।

टिकट चेकिंग अभियान की सफलता और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने कहा, "जम्मू मंडल अपने सम्मानित यात्रियों को एक सुरक्षित, आरामदायक और उच्च गुणवत्तापूर्ण यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले तत्वों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल रेलवे के राजस्व में वृद्धि करना नहीं है, बल्कि उन सभी ईमानदार यात्रियों के अधिकारों की रक्षा करना भी है, जो वैद्य टिकट खरीदकर नियमों के तहत यात्रा करते हैं।"

जम्मू मंडल एक बार फिर सभी रेल उपयोगकर्ताओं और यात्रियों से अपील करता है, कि वे हमेशा वैध और श्रेणी के अनुसार सही टिकट लेकर ही ट्रेनों या प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें। बिना टिकट यात्रा करना कानूनन एक दंडनीय अपराध है। 

मंडल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमेशा रेलवे नियमों का पालन करें और रेल प्रशासन का सहयोग करें ताकि उनकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनी रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!