Edited By Vatika, Updated: 08 Apr, 2026 09:55 AM

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah आज सुबह अपने अनोखे अंदाज में नजर आए।
जम्मू(मुकेश): जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah आज सुबह अपने अनोखे अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री अचानक रनिंग के लिए निकल पड़े और सतवारी के वायरिंग रोड इलाके में दौड़ लगाते हुए दिखाई दिए।
स्थानीय लोगों में दिखा खासा उत्साह
मुख्यमंत्री को अपने बीच दौड़ते देख स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग उन्हें देखकर हैरान भी हुए और इस दौरान कई लोग उन्हें देखने के लिए रुक गए। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे की जानकारी मिली, तुरंत इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और पुलिस टीमें सतर्क हो गईं।
फिटनेस को लेकर काफी Active रहते है Omar Abdullah
बताया जा रहा है कि Omar Abdullah अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं और नियमित रूप से रनिंग व अन्य शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। उनके इस अंदाज ने एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है।