J&K : कश्मीरी Students को लेकर बढ़ी चिंता, CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से की अपील

Edited By VANSH Sharma, Updated: 13 Jun, 2025 04:36 PM

cm omar abdullah appeals to central government

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को भारत सरकार से अपील की है।

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को भारत सरकार से अपील की है कि ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि, "ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए @MEAIndia से तुरंत कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। उनके परिवार बहुत परेशान हैं, और इस मुश्किल समय में हम उनके साथ हैं। हमारे छात्रों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाना चाहिए।"

PunjabKesari

उन्होंने इस पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (@DrSJaishankar) को भी टैग किया है। शुक्रवार रात इज़राइल ने ईरान के कई इलाकों पर हमला किया है। इन हमलों में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ आम लोगों के रिहायशी इलाके भी प्रभावित हुए हैं। इस तनावपूर्ण माहौल के चलते ईरान में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के परिवार काफी चिंतित हैं। जिसके चलते यह अपील सीएम उमर द्वारा 13 जून 2025 को दोपहर करीब 1:40 बजे की गई। उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय सरकार से तुरंत कार्रवाई कर छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!