LPG सिलेंडर को लेकर मची हाहाकार, एजेंसियों के बाहर लगी लंबी कतारें

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Mar, 2026 03:41 PM

chaos erupts over lpg cylinders

आर.एस. पुरा में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों में आज हाहाकार जैसी स्थिति देखने को मिली

आर.एस.पुरा ( मुकेश ) :  आर.एस. पुरा में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों में आज हाहाकार जैसी स्थिति देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच गए और लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर गैस की आपूर्ति का इंतजार करते रहे। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रति नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि गैस वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है ताकि लोगों को बार-बार लाइन में न लगना पड़े।

वहीं गैस एजेंसी के पदाधिकारी विनोद शर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि एजेंसी के पास गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं को भी नियमित रूप से रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!