Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Apr, 2025 06:26 PM

कैडेट्स पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।
नागरोटा/जम्मू,: 1 जे.एंड.के गर्लस बटालियन एन.सी.सी. श्रीनगर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प (सी.ए.टी.सी.) 17 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 तक नागरोटा स्थित एन.सी.सी. प्रशिक्षण अकादमी (एन.टी.ए.) में शुरू हो गया है। इस कैम्प की कमान कर्नल एस.पी. तिवारी संभाल रहे हैं। इस 10 दिवसीय कैम्प में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 450 गर्लस कैडेट्स भाग ले रही हैं।
इस कैम्प में NCC कैडेट्स को ड्रिल अभ्यास, रायफल फायरिंग, शारीरिक प्रशिक्षण, बाधा पार अभ्यास (ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग), सामाजिक सेवा कार्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व साइबर सुरक्षा पर विशेषज्ञ व्याख्यान, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन पर प्रायोगिक प्रदर्शन एवं शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी।
ये भी पढ़ेंः J&K पर आएगा भारी संकट... बिगड़ेंगे हालात, Professor Irfan Rashid ने दी चेतावनी
यह कैम्प कैडेट्स को अनुशासन, टीमवर्क, भाईचारे और सामाजिक सेवा जैसे मूल एन.सी.सी. मूल्यों को सीखने और अभ्यास करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान श्रीनगर ग्रुप की थल सैनिक प्रतियोगिता, शूटिंग प्रतियोगिता, आर.डी.सी. 2026 के लिए सर्वश्रेष्ठ कैडेट और एस.एन.आई.सी. श्रीनगर 2025 के सांस्कृतिक दल के चयन की प्रक्रिया भी की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Top-6 : जम्मू-कश्मीर में मौसम पर High Alert, तो वहीं Students को CM Omar का तोहफा, पढ़ें....
कैम्प के पहले दिन कैडेट्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं 18 अप्रैल को आधिकारिक उद्घाटन के अवसर पर कैम्प कमांडेंट ने कैडेट्स को प्रशिक्षण कार्यक्रम, अनुशासन और कैम्प की अपेक्षाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कैडेट्स पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। आयोजन इकाई का उद्देश्य इस दस दिवसीय कैम्प को एक समृद्ध और प्रेरणादायक अनुभव बनाना है, जिससे कैडेट्स न केवल अच्छे नागरिक बनें, बल्कि भविष्य के नेतृत्वकर्ता भी बन सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here