Jammu Kashmir में 4 दिन बारिश का Orange Alert, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jul, 2025 11:58 AM

orange alert for 4 days of rain in jammu kashmir these areas will be affected

इस दौरान जम्मू के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

जम्मू : बीते दिनों हुई बारिश के बाद शुक्रवार को जम्मू में मौसम सामान्य रहा। हालांकि जम्मू-कश्मीर के छिटपुट इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अुनसार सबसे अधिक बारिश 62 मि.मी. जम्मू कश्मीर के पुंछ, राजपुरा मंडी में हुई।  पूर्वानुमान के अुनसार जम्मू-कश्मीर में आज के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग ने 20 से 23 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई है। इस अवधि के दौरान खराब मौसम को लेकर विभाग ने 20 से 23 जुलाई तक 4 दिनों के लिए जम्मू संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जम्मू के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विभाग ने कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना जताई है। भारी बारिश से नदियों और स्थानीय नालों में जल स्तर में वृद्धि हो सकती है और कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। कई संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़ की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ेंः  रिश्वत लेते JDA अधिकारी गिरफ्तार,  ACB ने की कार्रवाई

भद्रवाह के तापमान में -6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज

जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हुई बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार भद्रवाह के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक -6.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते वहां का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। बनिहाल का अधिकतम तापमान -3.5 डिग्री की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सैल्सियस रहा। बटोत का तापमान -2.2 डिग्री की गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग के तापमान में -2.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते वहां का तापमान 19.2 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। कुपवाड़ा का तापमान -1.0 डिग्री की गिरावट के साथ 29.9 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। पहलगाम के अधिकतम तापमान में -0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जम्मू के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते वहां का तापमान सबसे अधिक 34.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 0-5 डिग्री अधिक और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 0-2 अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान कश्मीर संभाग के गुलमर्ग 11.6 डिग्री और जम्मू संभाग के भद्रवाह 19.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!