Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Jul, 2025 05:45 PM

पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।
सांबा (अजय): जिला सांबा के दडुई गांव में बीती रात एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा संदिग्ध देखे जाने के बाद वीरवार सुबह सेना द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। वहीं इससे एक दिन पहले बाडा ढगोड इलाके में यह अभियान चलाया गया था। जानकारी अनुसार दडुई के एक लोकल व्यक्ति ने सुबह पुलिस को जानकारी दी कि रात 3 बजे के करीब उसने इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं, जिसके बाद सेना को सूचित किया गया और पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई भी सफलता हासिल नहीं हो पाई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here