गलती से भारत में दाखिल हुआ पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने Pakistan Rangers को सौंपा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Sep, 2026 11:27 AM

bsf handed over pakistani national to pakistan rangers

अधिकारियों के अनुसार बी.एस.एफ. ने उसे गोलपट्टन सीमा चौकी क्षेत्र से पाकिस्तान रैंजर्स के हवाले किया।

जम्मू(रितेश): जम्मू में अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को पूछताछ और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पाकिस्तान वापस भेज दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार बी.एस.एफ. ने उसे गोलपट्टन सीमा चौकी क्षेत्र से पाकिस्तान रैंजर्स के हवाले किया। पाकिस्तानी नागरिक की पहचान नजीर साधिर के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी पुंडरा गांव का रहने वाला बताया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक नजीर 3 सितम्बर को जम्मू के कनाचक क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया था। पकड़े जाने के बाद बी.एस.एफ. ने उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने अधिकारियों को बताया कि वह सीमा के पास रहने वाला पाकिस्तानी नागरिक है व गलती से सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर गया था।

मामले की जांच और पहचान की पुष्टि के बाद बी.एस.एफ. ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया। दोनों पक्षों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई, जिसमें आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद बी.एस.एफ. ने नजीर साधिर को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रास्ते पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार करने की घटना अनजाने में होने की पुष्टि के बाद दोनों देशों के सीमा सुरक्षाबलों के बीच तय प्रक्रिया के तहत उसकी वापसी करवाई गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!