रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार: रंगे हाथों पकड़ा गया, पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Sep, 2025 12:55 PM

bribe taking patwari arrested caught red handed sent behind bars

पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अपनी हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने कड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दबोचे गए पटवारी की पहचान जमील अहमद बट्ट पुत्र शबीर अहमद बट्ट निवासी चंडी मढ़ वर्तमान निवासी मोहल्ला आलापीर पुंछ नगर के रूप में की गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पटवारी ने किसी राजस्व कार्य की एवज में गांव शाहपुर निवासी मोहम्मद फरीद से 15000 रुपए बतौर रिश्वत मांग रहा था इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते को दी गई जिसके बाद जाल बिछाकर दस्ते ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अपनी हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!