Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 May, 2026 11:34 AM

जानकारी के अनुसार इलाके में पिछले कुछ दिनों से तीन भालुओं की मौजूदगी देखी गई थी, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था।
बारामूला(रिजवन मीर): बारामूला जिले के बिनियार क्षेत्र के नूरखा इलाके में आज एक जंगली भालू को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। यह अभियान वन्यजीव विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से चलाया गया।
जानकारी के अनुसार इलाके में पिछले कुछ दिनों से तीन भालुओं की मौजूदगी देखी गई थी, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। वन्यजीव विभाग ने विशेष पिंजरा लगाया था, जिसकी मदद से आज एक भालू को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अभी भी दो अन्य भालुओं को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पकड़े गए भालू को फिलहाल विभागीय मुख्यालय ले जाया गया है, जहां उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद उसे किसी दूरस्थ जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। स्थानीय निवासियों ने वन्यजीव विभाग, पुलिस और सभी सहयोगी टीमों के प्रयासों की सराहना की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here